CG AD
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS: शिमला मैनपाट में तीन दिवसीय महोत्सव आज से शुरू, CM विष्णु देव साय होंगे शामिल

 पहले दिन मनोज तिवारी और छऊ नृत्य की प्रस्तुति, 15 फरवरी को कनिका कपूर के साथ होगा समापन

अम्बिकापुर CG NEWS: छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में आज से तीन दिवसीय भव्य महोत्सव की शुरुआत हो रही है। रोपाखार में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2:10 बजे पहुंचेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री की अध्यक्षता में होगा, जबकि समापन समारोह में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति रहेगी।

महोत्सव के पहले दिन भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी, सुनील सोनी तथा पारंपरिक छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन मंच स्थानीय छत्तीसगढ़ी कलाकारों को समर्पित रहेगा, जहां प्रदेश की लोक संस्कृति और कला की झलक देखने को मिलेगी।

15 फरवरी को कार्यक्रम का भव्य समापन होगा, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही कथक नृत्य और आयुष नामदेव की प्रस्तुति भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी। मैनपाट महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!