छत्तीसगढ़रायपुरहादसा

कोटा चौराहे पर बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रक भिड़ंत में मचा हड़कंप

विद्याश्री राइस मिल मार्ग पर हादसा, ट्रक चालक फरार

कोटा। ग्राम कोटा में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर में चालक अपनी पत्नी के साथ खेत जाने के लिए चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान विद्याश्री राइस मिल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने चौराहे पर ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का इंजन और ट्रॉली दो हिस्सों में अलग हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं ट्रैक्टर में सवार युवती भी बुरी तरह घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का नंबर CG 04 HF 3305 बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!