CG AD
AD
रायपुर

CG News: शासकीय हाई स्कूल मोहगांव में छात्रसंघ का गठन, साहिल कुमार साहू बने अध्यक्ष

शासकीय हाई स्कूल मोहगांव में छात्रसंघ गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी

मोहगांव। शासकीय हाई स्कूल मोहगांव में छात्रसंघ का गठन किया गया। छात्रसंघ में विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, स्वच्छता, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

छात्रसंघ में साहिल कुमार साहू को अध्यक्ष तथा ललित कुमार दीवान को उपाध्यक्ष बनाया गया। कु वंदना साहू को छात्रा प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार कु. जिज्ञासा साहू एवं जागृति साहु को अनुशासन प्रभारी, रिद्धि साहू एवं चित्ररेखा चौहान को स्वच्छता प्रभारी, भूपेश दीवान एवं डगेश्वरी खरिया को खेल प्रभारी तथा वीणा रात्रे को संस्कृति प्रभारी बनाया गया।

कक्षा स्तर पर जश्मीन निर्मलकर को कक्षा 10वीं कैप्टन तथा पेमिन पटेल और परेश यादव को कक्षा 9वीं कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।

छात्रसंघ के गठन एवं संचालन में प्रभारी प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार चंद्राकर का मार्गदर्शन रहा। साथ ही शिक्षक श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, श्री राम सिंह नाग एवं श्री भूपेश जशपाल का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष साहिल कुमार साहू ने कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के साथ विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए सकारात्मक रूप से कार्य करेगा।

विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!