रायपुर

युवा कांग्रेस चुनाव में गरमाया रायपुर ग्रामीण, रामायण सिंह की मजबूत दावेदारी चर्चा में

रायपुर। रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर इस बार संगठन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया है।

इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में नाम आ रहा है रामायण सिंह का, जिनकी जमीनी पकड़ और लगातार संगठनात्मक सक्रियता ने उन्हें मजबूत दावेदारों की सूची में शामिल कर दिया है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रामायण सिंह लंबे समय से युवाओं के बीच लगातार सक्रिय हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी नियमित मौजूदगी ने उनकी पकड़ को और मजबूत किया है। यही वजह है कि रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस चुनाव में उनकी दावेदारी को काफी गंभीरता से देखा जा रहा है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार चुनाव में युवाओं का रुझान और भागीदारी पहले से कहीं ज्यादा है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संगठन किसे जिम्मेदारी सौंपता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!