Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर
CG NEWS : राजधानी रायपुर में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप ड्राई… लंबी कतारों से जाम जैसे हालात, लोगों में बढ़ी चिंता
कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाए हैं कि क्या देश और दुनिया में चल रहे अंतरराष्ट्रीय तनावों का असर भारत के ईंधन बाजार पर पड़ रहा है।

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर हालात लगातार चिंताजनक होते दिखाई दे रहे हैं। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी की स्थिति सामने आई है। कई पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं, जबकि जहां पेट्रोल उपलब्ध है वहां सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई जगहों पर वाहनों की लाइनें सड़कों तक पहुंच गईं, जिससे ट्रैफिक प्रभावित होने लगा है और जाम जैसी स्थिति बन रही है।




