छत्तीसगढ़धर्मरायपुर

श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी का महाभिषेक एवं गुरु पूजन महोत्सव 20 से 23 जुलाई तक, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।

तुलसी क्षेत्र स्थित श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर, गोकर्ण भक्तिधाम में 20 से 23 जुलाई 2026 तक चार दिवसीय “श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी महाभिषेक एवं श्री गुरुपूजन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन धार्मिक आयोजन में देशभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज (अलोपीबाग, प्रयागराज) के दिव्य सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन समिति के अनुसार भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी की दिव्य आज्ञा से सर्वारिष्ट निवारण एवं जनकल्याण की भावना के साथ इस विशेष महाभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान के दर्शन एवं पूजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

कार्यक्रम की रूपरेखा
20 जुलाई 2026 – श्री गोदाम्बा जी का अभिषेक
21 जुलाई 2026 – श्री पद्मावती लक्ष्मी जी का अभिषेक
22 जुलाई 2026 – श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी का

महाभिषेक
(उपरोक्त सभी अभिषेक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होंगे।)
23 जुलाई 2026 – श्री गुरुपूजन महोत्सव

पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज ने बताया कि 17 जुलाई 2026 से पूज्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज का निवास श्री गोकर्ण मंदिर, तुलसी तिल्दा में रहेगा, जहां श्रद्धालु उनके दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

यह धार्मिक आयोजन श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर, गोकर्ण भक्तिधाम, तुलसी, तिल्दा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं समस्त शिष्यभक्त परिवार द्वारा की जा रही हैं।

संपर्क सूत्र:
📞 9450704739, 9993354432

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!