CG AD
banner
AD
रायपुर

वेदांता प्लांट हादसे पर शिवसेना का बड़ा बयान, मृतकों को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग

रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ शिवसेना महासचिव ने सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संजय नाग ने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में श्रमिकों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वर्तमान में प्रशासन की निगरानी में तेजी से की राहत कार्य संचालित किया जा रहा है तथा घायलों को त्वरित और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
संजय नाग ने शासन और प्रशासन से मांग कि है सभी घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो और आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
वेदांता ग्रुप पॉवर से शिवसेना मांग करती की मरने वाले ब्यक्ति को 1 करोड़ और घायलों को 25 लाख इनके परिवारों को 1 ब्यक्ति को नॉकरी देने की माग करती है।

प्रदेश महासचिव ने मांग कि है कि इस घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध श्रम क़ानून के अंतर्गत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!